अब ब्रेक ऑउट या ब्रेक डाउन

हितेंद्र वासुदेव
अब आर या पार.....पिछले सप्‍ताह का शीर्षक शेयर बाजार में पूरी तरह नहीं घटा। बीएसई सेंसेक्‍स 14241.76 अंक खुला और नीचे में 14057.26 अंक तक आया। यह ऊपर में 14560.32 अंक गया और अंत में 14467.36 अंक पर बंद हुआ। इस तरह साप्‍ताहिक आधार पर इसमें 297 अंक की बढ़ोतरी हुई। शेयर बाजार के साप्‍ताहिक बंद आधार पर यह ऊपर की ओर मुड़ा। लेकिन यदि यह शुक्रवार के 14316 अंक से नीचे गिरता है तो यह 13946 अंक तक आ सकता है। साप्‍ताहिक रिजिस्‍टटेंस 14666/14725 पर होगा, जबकि साप्‍ताहकि स्‍पोर्ट 14361/14162/13946 पर मिलेगा। ब्रेकआउट की स्थिति और साप्‍ताहिक बंद 14725 से ऊपर होने की दशा में इस तेजी के बढ़ने की उम्‍मीद है और सेंसेक्‍स कम से कम 15169 अंक तक जाएगा।

बाजार की एक विस्‍तृत तस्‍वीर जानने के लिए इलियट वेव की समीक्षा को देखें:
फर्स्‍ट काउंट :
वेव 1- 2594 to 3758;
वेव 2- 3758 to 2828;
वेव 3-2828 to 12671;
इंटरनल्‍स ऑफ वेव 3
वेव i- 2904 to 3416
वेव ii- 3416 to 2904
वेव iii- 2904 to 6249
वेव iv- 6249 to 4227
वेव v- 4227 to 12671
वेव 4
वेव a -12671 to 8799
वेव b-8799 to 14723
वेव c-14723 to 12316
वेव 5- 12316 to 14683
इंटरनल्‍स ऑफ वेव 5
वेव 1- 12316 to 13386
वेव 2- 13386 to 12425
वेव 3- 12425 to 14384
वेव 4- 14384 to 13554
वेव 5- 13554 to 14683

यदि सेंसेक्‍स ब्रेक आउट होता है और यह 14725 से ऊपर बंद होता है तो इंटरनल्‍स ऑफ वेव 5 बदल सकती है। संशोधन की स्थिति में काउंट इस तरह होंगे:

इंटरनल्‍स ऑफ वेव 5
वेव 1- 12316 to 13386
वेव 2- 13386 to 12425
वेव 3- 12425 to 14384
वेव 4-
वेव a- 14384 to 13554
वेव b- 13554 to 14683
वेव c- 14683 to 13946
वेव 5- 13946 to 14560 (यह काउंट तभी आएगा जब सेंसेक्‍स ब्रेकआउट करेगा और साप्‍ताहिक बंद 14725 से ऊपर होगा। यदि यह काउंट आता है तभी वेब 5 अपनी 15133/15365/15596 अंक तक की यात्रा करेगा)
यदि 13946 अंक पर स्‍पोर्ट नहीं मिलता है तो इसमें करेक्‍शन बढ़ेगा। पीछे लौटने की पहली रेंज 12316 से 14683 की है। पीछे लौटने के स्‍तर 13780/13500/13220 हैं।

सप्‍ताह की रणनीति
जब सेंसेक्‍स ब्रेकआउट होता है और यह 14725 से ऊपर बंद होता है तब बड़े पूंजीकरण वाले शेयर खरीदें। सप्‍ताह का निम्‍न स्‍तर या 13946 जो भी कम हो, को स्‍टॉप लॉस मानकर चलें। यदि ऊपरी स्‍तर पर सेंसेक्‍स जाता है तो यह 15502/15982 तक पहुंचने की उम्‍मीद है। बॉटमलाइन रेंज 14725/13900 है। बाजार में तेजी सेंसेक्‍स के 14725 अंक से ऊपर और मंदी 13900 अंक से नीचे जाने पर। पहली प्राथमिकता में कमजोर स्‍टॉक से घाटे या लाभ में निकल जाए और यह काम आप सेंसेक्‍स के 14666/14725 के बीच कर सकते हैं। जब सेंसेक्‍स ब्रेकआउट कर जाए और यह 14725 से ऊपर जाए तो मजबूत स्‍टॉक्‍स खरीदें क्‍योंकि ये स्‍टॉक्‍स ही नई ऊंचाई पर दिखेंगे। हितेंद्र वासुदेव के इस लेख के अनुवादक कमल शर्मा

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सोने के ट्रेड में कैसे कमाएं आसानी से पैसा: टिप्‍स और स्‍ट्रैटजिक्‍स

ऑनलाइन पैसे कमाने के लिए अपने फोटोग्राफी कौशल का उपयोग करने के 5 तरीके

वरिष्ठ नागरिक बचत योजना: नवीनतम परिवर्तनों के बारे में जानें सब कुछ