संदेश

Soyabeen लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

सोयाबीन में खरीददारी की संभावना

सोयाबीन की कीमतों में लंबी गिरावट के बाद अब   तेजी   का रूख देखा जा सकता है।   इस वर्ष शुरुआती मानसून बड़ा ही   कमजोर रहा   ।   इसके कारण   खरीफ़ फसल   सोयाबीन की बुआई में देरी हो रही है   और इसकी वजह से   कीमतों में   तेजी   के   आसार हैं। भारतीय कृषि मंत्रालय के अनुसार पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष कुल बोआई क्षेत्रफल में 14.49 लाख   हैक्टेयर   की कमी आई है , और इस वजह से   देश की प्रमुख सोयाबीन   मंडियों में   प्रतिदिन की   आवक में कुछ कमी देखी गई है।   वहीं स्टॉकिस्टों और मिलर्स   की खरीदारी भी बनी हुई है , जिससे भी   कीमतों में निचले स्तरों से समर्थन   देख सकते   हैं। चीन में मई   माह की   तुलना में जून   माह में   कुल आयत   में   बढ़ोतरी हुई जिसकी वजह से कीमतों में   मजबूती देखी जा रही   है। अमरीकी कृषि विभाग के अनुसार   क्रॉप ईयर 2014-2015 में कुल बुआई  81 4.9 लाख हैक्टेयर में होने का   अनुमान है। ब्राज़ील में   सोयाबीन की कटाई लगभग पूरी   हो चुकी है , जो पिछले वर्ष की तुलना में 2.7 फीसदी   कम है। टेक्निकल ऑउटलुक:   सोयाबीन   इंदौर मंडी   में पिछले सप्‍ताह हाजिर भाव 2

सोयाबीन में बिकवाली बने रहने के आसार

टेक्निकल चार्ट पर बिकवाली का   दबाव और   आने वाले समय में मानसून के आने से   सोयाबीन की कीमतों   में   बिकवाली बनी रहने की संभावना है।   एनडीए सरकार द्वारा खाद्य पदार्थों की   महंगाई पर नियंत्रण रखने वाली नीतियां   बनाने से एग्री   कमोडिटी की कीमतों पर लगातार दबाव बना हुआ है।   सोयाबीन क्रशिंग में कमी की वजह से   मिलर्स की ओर   से कमजोर ख़रीदी के कारण भी कीमतों में   गिरावट का माहौल   बना हुआ है।   अमरीकी कृषि विभाग के   अनुसार   सोयाबीन के साप्ताहिक   निर्यात में   87 प्रतिशत की कमी रही , जो कि विश्व बाजार में कमजोर मांग का सूचक   है   ।   फसल के   अनुकूल मौसम की वजह से अमरीका में सोयाबीन   की बोआई पूरी हो चुकी   है।   जो कि पिछले पांच वर्षो की   औसत बुआई से 6 प्रतिशत के लगभग ज्यादा है।   इस वर्ष अमरीका में सोयाबीन   उत्पादन 3.631 बिलियन बुशेल ( 10 प्रतिशत) ज्यादा होने की संभावना   है। अमरीकी बाजार से सोयाबीन के निर्यात में गिरावट की वजह से विदेशी बाजारों में भी मंदी का माहौल   बना हुआ है।   टेक्निकल ऑउटलुक   : पिछले   सप्ताह सोयाबीन   इंदौर मंडी   स्पॉट भाव 70  रुपए   की ते

सोयाबीन की कीमतों पर मानसून का असर

इंदौर। देश के पूर्वी हिस्से में मानसून दस्तक दे चुका है एवं आने वाले   एक सप्ताह में सोयाबीन की   बुआई शुरू होने   की संभावना की वजह से इस   सप्ताह में   सोयाबीन की कीमतों में   गिरावट का दौर जारी रह सकता   है। सोयाबीन क्रशिंग में कमी की वजह से तेल मिलों की ओर से कमजोर ख़रीदी के कारण भी कीमतों में   गिरावट का माहौल   बना हुआ है। फसल बुआई के   अनुकूल मौसम की वजह से अमरीका में सोयाबीन   की बुआई 92 प्रतिशत पूरी हो चुकी   है। जो कि   पिछले पांच वर्षो की   औसत बुआई से 6 प्रतिशत के लगभग ज्यादा है। इस वर्ष अमरीका में सोयाबीन   उत्पादन 3.631 बिलियन बुशेल ( 10 प्रतिशत) ज्यादा होने की संभावना   है। इस वर्ष महाराष्ट्र में सोयाबीन की बुआई अभी तक 28 लाख हैक्टेयर में हो चुकी है , जो कि पिछले वर्ष की तुलना में कम है। अमरीकी बाजार से भी सोयाबीन के निर्यात में गिरावट की वजह से विदेशी बाजारों में भी मंदी का माहौल बना हुआ है।   टेक्निकल ऑउटलुक   : पिछले   सप्ताह सोयाबीन   इंदौर मंडी   स्पॉट भाव 320  रुपए   की गिरावट   के साथ 4043 (-7.33%)  रूपए पर   बंद हुआ। कमोडिटी एक्सचेंज एनसीडीईएक्‍स में